ग्रेटर नोएडा के भाजपा नेता संदीप भाटी और उनकी टीम ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बने जयप्रकाश (जे पी) का किया स्वागत व सम्मान
ग्रेटर नोएडा के भाजपा नेता संदीप भाटी और उनकी टीम ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बने जयप्रकाश (जे पी) का किया स्वागत व सम्मान

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए पूर्व मेयर जयप्रकाश (जेपी) का ग्रेटर नोएडा के भाजपा नेता संदीप भाटी एवं उनकी पूरी टीम ने उनके आवास पर पहुंचकर जोरदार स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान उन्हें पारंपरिक साफा (पगड़ी) पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संदीप भाटी ने कहा कि जयप्रकाश (जेपी) को भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा और संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने जेपी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए भाजपा नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया। सम्मान समारोह के दौरान राव कपिल भाटी, प्रदीप भाटी, एडवोकेट विपिन नागर, सुशील अग्रवाल, दीपक भाटी, एडवोकेट ईश्वर सिंह, वीरेंद्र विधूड़ी और आकाश कसाना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




