GautambudhnagarGreater noida news

जाट समाज ग्रेटर नोएडा ने मनायी हरियाली तीज

जाट समाज ग्रेटर नोएडा ने मनायी हरियाली तीज

जाट समाज ग्रेटर नोएडा की महिलाओं द्वारा सेक्टर पाई-2 स्थित स्वर्ण पैलेस में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें समाज की महिलाओं द्वारा मनोरंजन कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का स्वागत सीमा चौधरी, लक्ष्मी पूनिया एवं अनीता चौधरी द्वारा किया गया।आपस में अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी रखी गई। कार्यक्रम में सबसे बुजुर्ग महिला श्रीमती प्रेमवती जी ने उपस्थित महिलाओं को हरियाली तीज का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति चौधरी ने किया। कार्यक्रम में नवविवाहित महिलाओं के साथ-साथ वरिष्ठ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर कृष्णा चौधरी, नीता नादर, अनुपमा अत्री तीज क्वीन रही। कार्यक्रम में आधुनिक संगीत के साथ-साथ लोकगीतों पर भी सामूहिक नृत्य किया गया। कार्यक्रम के आयोजन के लिए तारा चौधरी , प्रविता सिंह,गीता सिंह, संगीता चौधरी, सरला चौधरी, रीना चौधरी, ज्योति सिंह, सरोज चौधरी एवं अन्य उपस्थित सदस्यों का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button