GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर नोएडा में भाजपा की विशाल तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जोश में उमड़ा जनसैलाब।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी हुए शामिल 

ग्रेटर नोएडा में भाजपा की विशाल तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जोश में उमड़ा जनसैलाब।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी हुए शामिल 

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी, जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा ग्रेटर नोएडा के आईआईएमटी कॉलेज, नॉलेज पार्क में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी रहे। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन ने शामिल होकर राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्र प्रथम की भावना का संदेश दिया।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की गौरवशाली विरासत, वीरों के बलिदान और करोड़ों देशवासियों की एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाती है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज आवश्यकता है कि हम तिरंगे के सम्मान को अपने जीवन के मूल्यों से जोड़ते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के संकल्प को और मजबूत करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के प्रति समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देती है। प्रत्येक नागरिक को इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेना चाहिए।

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह यात्रा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की नई ऊर्जा का संचार करेगी।जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। जिले से बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होकर राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।एमएलसी एवं विधायक श्रीचंद शर्मा ने कहा कि तिरंगे का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का गौरव है। तिरंगा यात्रा देशभक्ति और एकजुटता का संदेश लेकर आगे बढ़ेगी।विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण और सम्मान की भावना को मजबूत करने का अवसर है। इसमें जनभागीदारी ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।एमएलसी एवं विधायक नरेंद्र भाटी ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय पहचान और गौरव का प्रतीक है। यात्रा में हर वर्ग की भागीदारी राष्ट्र की एकता को और मजबूत करेगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है। अधिक से अधिक संख्या में लोग इसमें शामिल होकर इस राष्ट्रभक्ति के अभियान को सफल बनाएं।इस अवसर पर जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रधान, दीपक भारद्वाज, सतेन्द्र नागर, उमेश भाटी,सरदीप नागर, कर्मवीर आर्य, नरेन्द्र डाढ़ा, सतेन्द्र अवाना, अर्पित तिवारी, राज नागर, मनोज मावी, राजीव सिंघल, निर्मल तंवर,रजनी तोमर,अशोक भाटी,महेन्द्र नागर, अजीत मुखिया,चन्द्रमणि भारद्वाज, विकास चौधरी, वन्दना वानखेड़े, महेश शर्मा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button