GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर नोएडा के बीटा-वन की बदहाल व्यवस्थाओं पर एमएलसी नरेंद्र भाटी ने प्राधिकरण को चेताया 

ग्रेटर नोएडा के बीटा-वन की बदहाल व्यवस्थाओं पर एमएलसी नरेंद्र भाटी ने प्राधिकरण को चेताया 

सुरक्षा से जलापूर्ति तक उठाए सवाल, चारदीवारी-रेलिंग और जर्जर सीवर-वाटर ड्रेन बदलने की मांग

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-1 की लंबे समय से चली आ रही जनसमस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री एवं एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजकर समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की है। उन्होंने सेक्टर की सुरक्षा, जलापूर्ति और जल निकासी व्यवस्था को लेकर प्राधिकरण का ध्यान गंभीरता से आकर्षित किया है।एमएलसी ने पत्र में कहा कि सेक्टर में सुरक्षा की दृष्टि से अब तक चारदीवारी अथवा रेलिंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। इसके कारण चोरी जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। वहीं, चारदीवारी नहीं होने से आवारा पशुओं का भी सेक्टर में जमावड़ा रहता है। इससे पार्कों में आने वाले बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा और महासचिव हरेन्द्र भाटी ने भी सेक्टर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि चारदीवारी के अभाव में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आवारा पशुओं के कारण पार्कों में लोगों को असुविधा होती है।नरेंद्र भाटी ने जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर भी प्राधिकरण से तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पानी की मोटर खराब होने से सेक्टरवासियों को पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके अलावा पुरानी और जर्जर वाटर ड्रेन तथा सीवर लाइन के कारण बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या गंभीर हो जाती है।सीवर लाइन चोक होने पर घरों के सामने गंदा पानी जमा हो जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी के साथ-साथ संक्रमण और बीमारी का खतरा भी बना रहता है।पूर्व मंत्री ने प्राधिकरण से बीटा-1 में सुरक्षा के लिए चारदीवारी अथवा रेलिंग का निर्माण कराने, जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने और पुरानी वाटर ड्रेन व जर्जर सीवर लाइन को नई लाइन से बदलने की मांग की है। उन्होंने समस्याओं के अस्थायी समाधान के बजाय स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, सचिव ओम प्रकाश शर्मा, चौधरी जयपाल सिंह, विद्या देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button