होंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से सिरसा प्राथमिक विद्यालय में जीवन कौशल एवं एआरएसएच (किशोर प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य) जागरूकता सत्र हुआ आयोजित
होंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से सिरसा प्राथमिक विद्यालय में जीवन कौशल एवं एआरएसएच (किशोर प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य) जागरूकता सत्र हुआ आयोजित

ग्रेटर नोएडा । स्वाभिमान टीम द्वारा होंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से सिरसा प्राथमिक विद्यालय में किशोर-किशोरियों के लिए जीवन कौशल एवं एआरएसएच (किशोर प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य) पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
सत्र में जीआईएमएस से आए चिकित्सकों ने किशोर-किशोरियों को एआरएसएच से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण, भावनात्मक स्वास्थ्य तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में डाढ़ा राजकीय अस्पताल से एमओआईसी एवं एचईओ भी उपस्थित रहे। उन्होंने एचपीवी टीका के बारे में जानकारी देते हुए एचपीवी संक्रमण से बचाव तथा टीकाकरण के महत्व को समझाया।सत्र के दौरान किशोर-किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा चिकित्सकों से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को सही स्वास्थ्य जानकारी प्रदान कर उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनाना रहा।




