खेरली नहर पर संजय भैया ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, फल किए वितरित पुलिसकर्मियों का किया स्वागत
खेरली नहर पर संजय भैया ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, फल किए वितरित पुलिसकर्मियों का किया स्वागत

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र के खेरली मोड़ से सोमवार को हजारों कांवड़िये शिवालयों की ओर रवाना हुए। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, जगह-जगह लगाए गए कांवड़ सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं की सेवा और स्वागत किया जा रहा है।खेरली नहर पर बिलासपुर कस्बे की अध्यक्ष लता सिंह के पति संजय भैया ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों को फल भी वितरित किए गए। उन्होंने कांवड़ यात्रा में जुटे श्रद्धालुओं की सेवा को धार्मिक और सामाजिक जिम्मेदारी बताया।इसके साथ ही खेरली नहर पर ड्यूटी में तैनात पुलिस और फायर विभाग के कर्मचारियों का भी स्वागत किया गया। संजय भैया ने सुरक्षा व्यवस्था में जुटे पुलिसकर्मियों और फायर कर्मियों के कार्य की सराहना की।इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, रविन्द्र भाटी गिरधरपुर, गगन रौनी, गौरव शर्मा, गुरु भाटी, शरवन, सरजीत और रविन्द्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




