एकेटीयू में एनआईईटी फार्मेसी का शानदार प्रदर्शन, सात छात्रों ने हासिल की विश्वविद्यालय रैंक
एकेटीयू में एनआईईटी फार्मेसी का शानदार प्रदर्शन, सात छात्रों ने हासिल की विश्वविद्यालय रैंक

ग्रेटर नोएडा। एनआईईटी फार्मेसी संस्थान ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की एम.फार्म सत्र 2024-26 की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्थान के सात विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न रैंक प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।एम.फार्म के परिणामों में सुषांत जैन ने फार्माकोलॉजी विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि यज्ञ दाधीच ने दूसरा स्थान हासिल किया। फार्मास्यूटिक्स विषय में शुभांशी गुप्ता और मेघा रानी ने संयुक्त रूप से तीसरी रैंक प्राप्त की। इसके अलावा काव्या चौहान ने चौथा स्थान तथा रेशपाल कौर और शगुन पठानिया ने आठवीं रैंक हासिल कर संस्थान की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा है।विश्वविद्यालय स्तर पर रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में सुषांत जैन (रैंक-1, फार्माकोलॉजी), यज्ञ दाधीच (रैंक-2, फार्माकोलॉजी), शुभांशी गुप्ता (रैंक-3, फार्मास्यूटिक्स), मेघा रानी (रैंक-3, फार्मास्यूटिक्स), काव्या चौहान (रैंक-4, फार्माकोलॉजी), रेशपाल कौर (रैंक-8, फार्माकोलॉजी) एवं शगुन पठानिया (रैंक-8, फार्माकोलॉजी) शामिल हैं।
इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक डॉ. अविजित मजूमदार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्कृति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एनआईईटी फार्मेसी संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और उद्योग-केंद्रित प्रशिक्षण के माध्यम से भविष्य के सक्षम फार्मेसी पेशेवर तैयार करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि संस्थान का सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी शिक्षक, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं और अनुसंधान आधारित पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। यही कारण है कि संस्थान के छात्र शिक्षा, अनुसंधान, स्वास्थ्य सेवाओं और औषधि उद्योग में अपनी विशेष पहचान बना रहे हैं।संस्थान प्रबंधन ने इस उपलब्धि के लिए सभी शिक्षकों, मार्गदर्शकों और अभिभावकों के योगदान की भी सराहना की। उनका कहना है कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से ही यह गौरवपूर्ण सफलता संभव हो सकी है। यह उपलब्धि एनआईईटी फार्मेसी संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में मजबूत होती पहचान का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुई है।




