नोएडा में वीर अब्दुल हमीद विचार मंच द्वारा परमवीर चक्र वीर अब्दुल हमीद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
नोएडा में वीर अब्दुल हमीद विचार मंच द्वारा परमवीर चक्र वीर अब्दुल हमीद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

ग्रेटर नोएडा। नोएडा में वीर अब्दुल हमीद विचार मंच द्वारा परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में उनके अद्वितीय शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया गया। पाकिस्तान के अत्याधुनिक पैटन टैंकों को ध्वस्त कर उन्होंने भारतीय सेना के अदम्य साहस का परिचय दिया, जो आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।इस कार्यक्रम का आयोजन सैयद एहसान अख्तर, अध्यक्ष, वीर अब्दुल हमीद विचार मंच एवं प्रदेश प्रभारी, जनसंपर्क अभियान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में सुरोजीत दास गुप्ता (महासचिव, NOFA), आंखी दास गुप्ता (जिला कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा), फरहत शमीम (पूर्व प्रदेश मंत्री, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा), डॉ. जे. एस. बेदी, वरिष्ठ नागरिकों एवं नोएडा के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सैयद एहसान अख्तर ने कहा, “राष्ट्र से बढ़कर कुछ भी नहीं है। हमें अपने उन वीर सैनिकों से प्रेरणा लेनी चाहिए जो देश की सीमाओं पर अपने प्राणों की आहुति देकर भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा की रक्षा करते हैं। परमवीर चक्र वीर अब्दुल हमीद जी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची देशभक्ति राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने में है।”कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं वीर अब्दुल हमीद के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।




