GautambudhnagarGreater noida news

आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज ने मनाया “नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान”

आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज ने मनाया “नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान”

ग्रेटर नोएडा। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग ने 26 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय नशा एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम एआईसीटीई की पहल के अनुरूप नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य एक नशा-मुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।कार्यक्रम में छात्रों और संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत प्रतिज्ञा ली और एक इंटरैक्टिव जागरूकता सत्र में शामिल हुए, जिसमें नशे के दुष्प्रभाव, मानसिक स्वास्थ्य का महत्व तथा युवा वर्ग की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई।इस अवसर पर छात्रों को जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने और अपने समुदायों में नशा मुक्त भारत अभियान के राजदूत बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त भारत और विकसित भारत के विज़न को साकार करने हेतु सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button