जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया

ग्रेटर नोएडा। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर प्री-नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में चिकित्सकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को चिकित्सकों के समाज के प्रति अमूल्य योगदान से परिचित कराया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने डॉक्टर एवं नर्स की वेशभूषा धारण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्टेथोस्कोप क्राफ्ट, रंग भरने की गतिविधियाँ, स्वास्थ्य संबंधी खेल तथा ‘लिटिल डॉक्टर्स परेड’ बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर बच्चों ने स्वच्छता बनाए रखने, पौष्टिक भोजन करने तथा नियमित रूप से हाथ धोने का संकल्प भी लिया।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेनू सहगल ने कहा कि चिकित्सक मानवता के सच्चे सेवक हैं और ऐसे आयोजन बच्चों में सेवा, संवेदनशीलता एवं स्वस्थ जीवन के संस्कार विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर चिकित्सकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।




