पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर नवाब सिंह नागर का भव्य सम्मान, जिला बुलंदशहर डिस्ट्रिक्ट जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा एडवोकेट ने गदा भेंट कर दी शुभकामनाएं
पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर नवाब सिंह नागर का भव्य सम्मान, जिला बुलंदशहर डिस्ट्रिक्ट जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा एडवोकेट ने गदा भेंट कर दी शुभकामनाएं

ग्रेटर नोएडा।दिनांक 28-06-2026 को जिला बुलंदशहर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रविन्द्र शर्मा एडवोकेट ने पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार माननीय नवाब सिंह नागर जी को पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर गदा भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर भाजपा रकम सिंह भाटी जी,भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर एवं कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के पूर्व अध्यक्ष रहे अतुल शर्मा एडवोकेट, पूर्व जिला मंत्री भाजपा कपिल देव गुर्जर, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील भाटी,विजय नागर, राजे कसाना, सुनील नागर, इन्द्रराज खटाना, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा गजेन्द्र मावी, सरफराज खान, अनुभव आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता एवं अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।




