GautambudhnagarGreater noida news

एमएसएमई दिवस पर हायर ग्लोबल सोर्सिंग हेड लैंग चू ने किया जे पैन ट्यूब्यूलर के संयंत्र का दौरा, भारतीय इकाइयों से वैश्विक निर्यात की संभावनाओं पर हुई चर्चा

एमएसएमई दिवस पर हायर ग्लोबल सोर्सिंग हेड लैंग चू ने किया जे पैन ट्यूब्यूलर के संयंत्र का दौरा, भारतीय इकाइयों से वैश्विक निर्यात की संभावनाओं पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। एमएसएमई दिवस के अवसर पर हायर (Haier) के ग्लोबल सोर्सिंग हेड ली यंग ने सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र, साइट-बी स्थित आईईए सदस्य जे पान ट्यूब्यूलर कंपनी के अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय विनिर्माण क्षमताओं की सराहना करते हुए हायर के विभिन्न वैश्विक संयंत्रों के लिए भारत से निर्यात शुरू करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।अपने दौरे के दौरान ली यंग ने कंपनी परिसर में पौधारोपण भी किया। एमएसएमई दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष पौधारोपण अभियान में सभी अतिथियों एवं आईईए सदस्यों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर जे पैन ट्यूब्यूलर के सीईओ जिग्नेश पंचाल ने कहा, “हमारे लिए यह अत्यंत सम्मान की बात है कि हायर के ग्लोबल सोर्सिंग हेड ने हमारे संयंत्र का दौरा किया। यह केवल हमारी कंपनी ही नहीं, बल्कि भारतीय उद्योगों के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। हमें विश्वास है कि इससे भारत से हायर के वैश्विक संयंत्रों तक निर्यात के नए रास्ते खुलेंगे और ‘मेक इन इंडिया’ को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी।”

दौरे के दौरान हायर इंडिया के सोर्सिंग प्रमुख अरविंद काकरान तथा जितेंद्र मनराल भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने एमएसएमई दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बढ़ती भूमिका की सराहना की।

यह दौरा भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की गुणवत्ता, क्षमता और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में बढ़ती भागीदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button