GautambudhnagarGreater noida news

विधायक तेजपाल सिंह नागर के प्रयासों से जीटी रोड पर इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य को मिली स्वीकृति

विधायक तेजपाल सिंह नागर के प्रयासों से जीटी रोड पर इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य को मिली स्वीकृति

दादरी। दादरी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक तेजपाल सिंह नागर के सतत प्रयासों से क्षेत्र के विकास को एक और बड़ी सौगात मिली है। जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जीटी रोड पर धर्मवीर भाटी बौंडाकी वाले के मकान से नगर पालिका सीमा बोर्ड तक सड़क की साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना पर 177.76 लाख रुपये की अनुमानित लागत व्यय की जाएगी।विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में दादरी विधानसभा में विकास कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहे हैं। यह निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।इस अवसर पर दादरी नगर पालिका की चेयरमैन गीता पंडित, बलराज भाटी, दिनेश भाटी, ईश्वर भाटी, आजाद प्रधान, राकेश प्रधान, तरुण नागर, रजाक चेयरमैन, सुनील भाटी, एच.के. शर्मा, कुलदीप नागर, जीतू भाटी, मनोज चैची, मनोज प्रधान, बबिता नागर, दीपक नागर, महेश गुर्जर, प्रभु दरोगा, महावीर राव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विधायक तेजपाल सिंह नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से दादरी विधानसभा में विकास की गति निरंतर बनी रहेगी और जनहित के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button