GautambudhnagarGreater noida news

नियमितीकरण की मांग पर जिम्स के आउटसोर्सिंग कर्मचारी वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

नियमितीकरण की मांग पर जिम्स के आउटसोर्सिंग कर्मचारी वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) में सोमवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।कर्मचारी संस्थान परिसर में धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन किया । प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी थीं। उस समय जिम्स प्रशासन ने वेतन वृद्धि और स्थायी नियुक्ति का आश्वासन दिया था, लेकिन यह वादा अब तक पूरा नहीं किया गया है।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी सैलरी स्लिप में दर्शाई गई राशि से कम वेतन उनके खातों में भेजा जा रहा है। उनका यह भी कहना है कि मौजूदा महंगाई के दौर में कम वेतन में परिवार का गुजारा करना बेहद मुश्किल हो गया है।प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने मांग की है कि उन्हें स्थायी किया जाए, उनके वेतन में बढ़ोतरी की जाए और वेतन भुगतान में कथित विसंगतियों को जल्द दूर किया जाए।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button