GautambudhnagarGreater noida news

ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर की हड़ताल का तीसरा दिन, प्रशासन से आश्वासन प्राप्त

ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर की हड़ताल का तीसरा दिन, प्रशासन से आश्वासन प्राप्त

गौतम बुद्ध नगर, 23 मई 2026: ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर की हड़ताल आज अपने तीसरे दिन में प्रवेश कर गई। आज जिला प्रशासन की ओर से आश्वासन मिला कि अगले 10 से 15 दिनों के भीतर ज़िले के मुख्य अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों के साथ एसोसिएशन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सीपी मैडम, डीएम मैडम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। एसोसिएशन द्वारा प्रशासन की सद्बुद्धि एवं समस्याओं के सकारात्मक समाधान हेतु हवन का आयोजन भी किया गया। प्रशासन से मिले आश्वासन के उपरांत फिलहाल हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। आगे की रणनीति आगामी बैठक के परिणामों के आधार पर तय की जाएगी।

Related Articles

Back to top button