ग्रेटर नोएडा के ‘कायम डांस एकेडमी’ के छात्र नेपाल में दिखाएंगे अपना हुनर, अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुए रवाना
ग्रेटर नोएडा के ‘कायम डांस एकेडमी’ के छात्र नेपाल में दिखाएंगे अपना हुनर, अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुए रवाना

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की परामौंट गोल्फ फोरेस्ट (Paramount Golf Foreste) सोसाइटी में स्थित प्रसिद्ध ‘कायम डांस एकेडमी’ के छात्रों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने नृत्य का जादू बिखेरने की तैयारी पूरी कर ली है। आगामी 19 और 20 जून 2026 को नेपाल में आयोजित होने वाली ‘इंडो-नेपाल डांस स्पोर्ट्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप’ में एकेडमी के होनहार छात्र कुशंक और दिशी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
लगातार मिल रही सफलता से बढ़ा उत्साह
एडमी के कोरियोग्राफर और डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, गौतम बुद्ध नगर के सचिव, कालिक महािल ने बताया कि उनकी एकेडमी के छात्र हर साल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। पिछली वर्ष 2025 में भी एकेडमी के छात्र मिशका और अभीउदय ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। मिशका ने प्रथम स्थान हासिल किया था, जबकि अभीउदय ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता और शिक्षक का, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया था।
क्या है प्रतियोगिता का स्वरूप?
कालिक महािल ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह चैंपियनशिप एक तीन-चरणीय चयन प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित की जाती है:
° प्रथम चरण (डिस्ट्रिक्ट लेवल): डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, गौतम बुद्ध नगर के तत्वावधान में प्रतिभाओं को जिला स्तर पर परखा जाता है।
° द्वितीय चरण (नेशनल लेवल): जिला स्तर के विजेता छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेते हैं।
° तृतीय चरण (इंटरनेशनल लेवल): नेशनल लेवल पर सफल रहने वाले प्रतिभागियों को ‘इंडो-नेपाल डांस स्पोर्ट्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप’ जैसे बड़े मंचों पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है। इस साल भी एकेडमी के छात्रों से काफी उम्मीदें हैं और कालिक महािल ने विश्वास जताया है कि जिस तरह पिछले वर्षों में छात्रों ने सफलता हासिल की है, इस बार भी वे अपनी कला से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।




