भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

ग्रेटर नोएडा ।जिला कांग्रेस कार्यालय, बिसरख पर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों एवं देश निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत को इक्कीसवीं सदी की ओर ले जाने का जो सपना देखा था, वही आज आधुनिक भारत की मजबूत नींव के रूप में दिखाई देता है। उन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था और युवाओं को राजनीति में भागीदारी देने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लेकर भारत को नई दिशा देने का कार्य किया।जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने आगे कहा कि राजीव गांधी जी दूरदर्शी नेतृत्व के प्रतीक थे। जब देश पारंपरिक व्यवस्था में जकड़ा हुआ था, तब उन्होंने तकनीक और आधुनिक सोच को अपनाकर भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। आज देश में सूचना क्रांति, डिजिटल व्यवस्था और संचार के क्षेत्र में जो विकास दिखाई देता है, उसकी आधारशिला राजीव गांधी ने ही रखी थी।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने सदैव लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। पंचायतों और स्थानीय निकायों को मजबूत कर उन्होंने गांव, गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं को सीधे लोकतंत्र से जोड़ने का कार्य किया। महिलाओं को स्थानीय निकायों में आरक्षण देने की अवधारणा को आगे बढ़ाकर उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा आज देश को राजीव गांधी जैसी दूरदर्शी और संवेदनशील सोच की आवश्यकता है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प रखती हो। कांग्रेस पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलकर देश में सामाजिक न्याय, भाईचारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और समावेशी विकास की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा देश की लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुकेश शर्मा, सुबोध भट्ट, गजन प्रधान, दुष्यंत नागर, महाराज सिंह नागर, रिज़वान चौधरी, हरेन्द्र शर्मा, रमा नैय्यर, पुनीत मावी, नीरज शर्मा, विपिन त्यागी, तनवीर, सचिन शर्मा, धर्म सिंह, देवेश चौधरी, असगर अली, अमित कुमार, ओमप्रकाश दीक्षित, आलोक जैन, धीरा सिंह सहित ब्लॉक एवं नगर अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




