सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज करने की मांग
सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

ग्रेटर नोएडा– बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद के नगर पालिका अध्यक्ष डॉ प्रदीप दीक्षित द्वारा एक सार्वजनिक सभा में पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सांसद सयानी घोष के गला काटने पर एक करोड रुपए प्रदान करने की घोषणा के खिलाफ समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने गुरुवार को सूरजपुर कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र दिया इस पत्र मे नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। और एक शिकायत पुलिस कमिश्नर को पोस्ट भी किया गया इस अवसर पर श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने बताया कि सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप दीक्षित की सार्वजनिक सभा में महिला सांसद की गला काटने पर एक करोड़ रूपये प्रदान करने की घोषणा कर देश की कानून व्यवस्था शांति व्यवस्था तथा सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा उत्पन्न करने का प्रयास किया गया है, उनका यह भड़काऊ बयान जानबूझकर देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा करने के लिए दिया है। उन्होंने कहा कि एक करोड़ धनराशि देने की घोषणा इस बात को प्रदर्शित करती है कि अध्यक्ष ने बड़े-बड़े घोटाला कर करोड़ों रुपया काला धन इकट्ठा कर रखा है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी आवश्यक है। कि इस नगर पालिका अध्यक्ष के पास कितनी बड़ी धनराशि कहां से आई है इस मौके पर मुख्य रूप से सत्येंद्र खारी एडवोकेट,अबरार एडवोकेट, फिरोज खान एडवोकेट, नितिन कपासिया एडवोकेट मौजूद रहे




