आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ आयोजन
आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ आयोजन
“विद्यार्थियों को अच्छे से पढाने के लिए उनकी मनोदशा समझना जरूरी।डॉ० ओमकार के० सेट्टी

ग्रेटर नोएडा । आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में दिनांक 19 मई से 21 मई, 2026 तक तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य कंप्यूटर, इंटरनेट तथा शिक्षा के जगत में हो रहे नित नये बदलाव को समायोजन करके पाठ्यक्रम को व्यवहारिक और रोचक तरीके से छात्रों के लिए तैयार करना था, जिससे छात्रों का कक्षा में आने के प्रति आसान बनाया जा सके।तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का मुख्य वक्ता एस०जी०टी विश्वविद्यालय के (CEAPS), निदेशक डॉ0 आस्था चौधरी, मोनिका शर्मा तथा डॉ० अरविंद कौर पबला ने संस्थान में कार्य कर रहे सभी शिक्षकों को विभिन्न – विभिन्न विषयों जैसे – कक्षा प्रबंधन, कक्षा में विद्यार्थियों की सहभागिता, मूल्याकल पद्धति तथा पाठ्यक्रम को प्रभावी बनाने हेतु बहुत ही व्यवहारिक तरीके से प्रोग्राम में सम्मिलत सभी शिक्षको को समझाया ।इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ० ओमकार के० सेट्टी ने कहा कि पाठ्यक्रम को बनाने से पहले विद्यार्थियों की मनोदशा को जानना बहुत जरूरी है, पाठ्यक्रम में आधुनिक तकनीको का इस्तेमाल करते हुए विद्यार्थियों के रूचि के अनुसार सरल भाषा में तैयार करना चाहिए जिससे कक्षा के प्रति विद्यार्थियों का रूझान बड़े । कक्षा के समापन के बाद विद्यार्थियों से फीडबैक जरूर लेना चाहिए। उनके सुझाव के अनुसार समय-समय पर पाठ्यक्रम में बदलाव किया जा सके।आई०टी०एस द एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा ने कहा कि आज के समय में शिक्षा का तरीका तेजी से बदल रहा है। अब केवल किताबों का ज्ञान देना ही पर्याप्त नहीं विद्यार्थियों को समझना, उन्हें सीखने के लिए प्रेरित करना और उनकी भागीदारी बढ़ाना भी बहुत जरूरी हो गया है।




