दादरी शहर में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं द्वारा छात्र-युवाओं एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर किया धरना-प्रदर्शन
दादरी शहर में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं द्वारा छात्र-युवाओं एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा । दादरी शहर में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं द्वारा छात्र-युवाओं एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन नीट यूजी पेपर लीक मामले, पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों तथा दादरी शहर में बदहाल बिजली व्यवस्था के विरोध में आयोजित किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मोहित नागर ने कहा कि नीट यू जी पेपर लीक ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। मेहनत करने वाले छात्रों का विश्वास टूट रहा है और सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। समाजवादी छात्र सभा छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों ने आम जनता, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। महंगाई लगातार बढ़ रही है लेकिन सरकार जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही।दादरी शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती और खराब बिजली आपूर्ति को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने भारी नाराज़गी जताई। भीषण गर्मी में जनता परेशान है लेकिन प्रशासन समस्या के समाधान में नाकाम साबित हो रहा है।समाजवादी छात्र सभा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा इस मोके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी पूर्व जिला अध्यक्ष इन्द्र प्रधान छात्र सभा प्रदेश सचिव प्रशांत भाटी जिला उपाध्यक्ष कृष्ण रावल प्रिंस भाटी हारून सैफी इमरान सैफी आदि लोग मौजूद रहे




