राष्ट्रीय लोकदल जनपद गौतम बुद्ध नगर के जिला कार्यालय A34 चाइ 3 पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय लोकदल जनपद गौतम बुद्ध नगर के जिला कार्यालय A34 चाइ 3 पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा।दिनांक 16 मई 2026 को राष्ट्रीय लोकदल जनपद गौतम बुद्ध नगर के जिला कार्यालय A34 चाइ 3 पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला नेतृत्व द्वारा श्री उमेश भाटी जी को जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही उनका फूल-मालाओं एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी ने कहा कि उमेश भाटी लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव, मेहनत और जनसंपर्क क्षमता का लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा। उनके जिला महासचिव बनने से संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूती प्राप्त होगी तथा जिले में पार्टी और अधिक प्रभावशाली तरीके से जनहित के मुद्दों को उठाएगी। इस मौके पर अजीत दौला एड इंद्रवीर भाटी मनवीर भाटी श्रीमती अनीता चौधरी हरबीर तालान श्रीमती रिजवान मेवाती कपिल नंबरदार सुबोध कुमार अमित तोमर मनोज चौधरी वीरेंद्र मलिक एड कुलदीप भाटी अमित चोकर सुजीत कुमार दिनेश भट्ट कैलाश भाटी विनोद प्रधान आलोक दुबे




