जेवर नगर कांग्रेस द्वारा नगर चौपाल बैठक आयोजित। आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति, संगठन की मजबूती, किसानों के मुद्दों तथा क्षेत्र में चल रहे जन आंदोलनों पर विस्तार से हुई चर्चा
जेवर नगर कांग्रेस द्वारा नगर चौपाल बैठक आयोजित।
आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति, संगठन की मजबूती, किसानों के मुद्दों तथा क्षेत्र में चल रहे जन आंदोलनों पर विस्तार से हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा।दिनांक 16 मई 2026 शनिवार को जेवर नगर में कांग्रेस जिला महासचिव रघुराज शर्मा द्वारा में जेवर नगर कांग्रेस द्वारा नगर चौपाल बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति, संगठन की मजबूती, किसानों के मुद्दों तथा क्षेत्र में चल रहे जन आंदोलनों पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर चौपाल में विशेष तौर पर उपस्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ मैदान में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल चुनावी राजनीति नहीं करती, बल्कि जनता और किसानों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ती है।उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसान, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के किसान और अपनी जमीन, मुआवजे तथा अधिकारों को लेकर संघर्ष कर रहे किसानों के प्रति सरकार की नीति पूरी तरह अकर्मण्य और संवेदनहीन रही है। आज किसान अपने ही अधिकारों के लिए धरना देने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय उन्हें दबाने और अनदेखा करने का काम कर रही है।दीपक भाटी चोटीवाला ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हर उस किसान और संगठन के साथ मजबूती से खड़ी है जो किसान हित और जनहित की बात करता है। उन्होंने कहा, हम समान विचार वाले सभी सामाजिक और गैर-राजनीतिक संगठनों को भरोसा दिलाते हैं कि कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहेगी। हमारे शीर्ष नेता राहुल गांधी ने इस क्षेत्र के किसानों की लड़ाई को मजबूती से उठाया है। भट्टा पारसौल आंदोलन से लेकर पूरे जनपद के किसानों के अधिकारों की आवाज कांग्रेस पार्टी ने मजबूती से बुलंद की है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर किसानों, नौजवानों और आम जनता की समस्याओं को उठाएं तथा भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर करें। सेवादल जिला चैयरमैन सतीश शर्मा ने कहा नगर क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता आज बदलाव चाहती है क्योंकि मौजूदा सरकार ने किसानों, युवाओं और व्यापारियों को निराश किया है। उन्होंने कहा, जेवर क्षेत्र का किसान आज भी अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों की आवाज को दबने नहीं देंगे और हर स्तर पर उनके संघर्ष को ताकत देने का काम करेंगे। जेवर प्रभारी हरेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनता के बीच रहना होगा। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन जमीन पर किसान और आम जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। कांग्रेस पार्टी जनता की उम्मीदों की आवाज बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ेगी। जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों और कमजोर वर्गों की आवाज रही है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को और तेज करें। उन्होंने कहा, हमारा संघर्ष केवल सत्ता प्राप्ति का नहीं, बल्कि किसानों और आम जनता को न्याय दिलाने का संघर्ष है। कांग्रेस पार्टी हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहा है। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पूरी मजबूती के साथ जुटने, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा किसानों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया।।नगर चौपाल में किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर अजय छोंकर, रघुराज शर्मा, हरेंद्र शर्मा, दुष्यंत नागर, मुकेश शर्मा, सतीश शर्मा बिन्नू भाटी सिंह, सूबेदार सतपाल सिंह, देवेश चौधरी, हबीब इदरीसी, सुमित अत्री, वीरेंद्र सिंह, अजय अत्री, हरिश्चंद्र, सिंह बाबू सिंह पहलवान, किशन सिंह, रामेंद्र सिंह, चारोली, राजेश स्वामी, गोपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, किशन सिंह, नरेंद्र कुमार, मुकेश चौधरी, कृपाल सिंह, रविदास शर्मा, जफरुद्दीन, शरीफ खान, मनोज तालान, देवेंद्र तालान, हरिंदर सिंह, हरकेश शास्त्री, बलराम सिंह, सोरनलाल शर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




