DadriGautambudhnagarGreater noida news

एनटीपीसी दादरी में “एनटीपीसी व्यवसायिक चक्र सम्मेलन–2026” के भव्य उद्घाटन समारोह का हुआ आयोजन

एनटीपीसी दादरी में “एनटीपीसी व्यवसायिक चक्र सम्मेलन–2026” के भव्य उद्घाटन समारोह का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा ।एनटीपीसी दादरी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम, प्रशासनिक भवन में दिनांक 15 मई 2026 को “एनटीपीसी व्यवसायिक चक्र सम्मेलन–2026” का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के विभिन्न एनटीपीसी स्टेशनों से चयनित 17 टीमें सहभागिता कर रही हैं। सम्मेलन का समापन 16 मई 2026 को होगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल कुमार जाडली, निदेशक (मानव संसाधन), एनटीपीसी लिमिटेड उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिवाकर कौशिक, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तरी क्षेत्र) एवं सीईओ (एनएसपीसीएल) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर वी. जयरामनारायणन, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), सीसी-नोएडा तथा ए.के. मिश्रा, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी) भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एनटीपीसी दादरी से सभी महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारीगण ने सहभागिता की।उल्लेखनीय है कि यह सम्मेलन एनटीपीसी व्यवसायिक चक्र प्रतियोगिता का राष्ट्रीय एवं अंतिम चरण है। इससे पूर्व प्रतियोगिता के संयंत्र एवं क्षेत्रीय स्तर के चरण सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। अपने संबोधन में अतिथियों ने नवाचार, गुणवत्ता एवं टीमवर्क को संगठन की प्रगति का आधार बताते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Back to top button