कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में नारायणा ई टेक्नो स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन,ढोल नगाड़ों से टॉपर्स का हुआ स्वागत
कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में नारायणा ई टेक्नो स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन,ढोल नगाड़ों से टॉपर्स का हुआ स्वागत

ग्रेटर नोएडा।ग्रेटर नोएडा स्थित नारायणा ई टेक्नो स्कूल ने एक बार फिर कक्षा 12वीं के बोर्ड परिणामों में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय का कुल औसत 80.50% रहा, जो छात्रों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है।विद्यालय में संचिता कटियार 472 अंक,नैना वर्मा 460 अंक,नव्यम जैन, विपिन भाटी, नियति अग्रवाल 458 अंक प्रत्येक,निखिल चौधरी 457 अंक,प्रणय पटेल ने अंक प्राप्त किए।गणित में नव्यम जैन – 98 अंक,भौतिक विज्ञान में नव्यम जैन के अंक,रसायन विज्ञान में संचिता कटियार, नव्यम जैन, प्रणय पटेल 95 अंक प्रत्येक,
अंग्रेजी में संचिता कटियार – 99 अंक,जीव विज्ञान में लाइबा खान, निखिल चौधरी में 90 अंक प्रत्येक,शारीरिक शिक्षा में विपिन भाटी – 97 अंक,कंप्यूटर साइंस प्रियांशु रंजन मिश्रा – 92 अंक,
पेंटिंग:प्राची शर्मा, अनन्या , निखिल चौधरी के अंक प्रत्येक प्राप्त हुए । अंग्रेजी में 85.46%, गणित: 63.79%, भौतिक विज्ञान: 65.08%, रसायन विज्ञान: 69.79%,शारीरिक शिक्षा: 84.70%, कंप्यूटर साइंस: 70.94%, पेंटिंग: 91.76%, जीव विज्ञान का result 75.96% रहा। सभी टॉपर्स का स्कूल प्रांगण में ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।प्राचार्य अल्पना उनियाल ने सभी सफल छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा, “यह परिणाम समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रों के अथक परिश्रम का परिणाम है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी इसी तरह संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।”
विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




