एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल का परीक्षाफल रहा शत प्रतिशत,हिमानी सोनी बनीं टॉपर
एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल का परीक्षाफल रहा शत प्रतिशत,हिमानी सोनी बनीं टॉपर

ग्रेटर नोएडा ।बुधवार का दिन एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल के लिए अविस्मरणीय रहा I विद्यार्थियों ने अपनी लगन और मेहनत से स्कूल का नाम रोशन किया।13-05-2026 को सी बी एस ई बोर्ड के बारहवीं के नतीजे घोषित हुए। एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल के कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बेहतरीन प्रदर्शन किया I परीक्षा में कुल 185 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जिनमें से 68 विद्यार्थियों ने विशेष योग्यता हासिल की है।
बारहवीं कक्षा की आर्ट्स स्ट्रीम की हिमानी सोनी 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहींI वहीँ विज्ञान स्ट्रीम के स्पर्श बंसल ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है तथा विज्ञान स्ट्रीम की तनिष्का मलिक 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं Iफाइन आर्ट्स विषय में हिमानी सोनी, तनिष्का मलिक, अविका, दीपांशी, नमन वत्स, रूचि खटाना तथा अनुष्का शर्मा ने 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया I बायोलॉजी विषय में अविका द्वारा, हिंदी विषय में हिमानी सोनी तथा सोना खानम द्वारा 97 अंक प्राप्त किए गए Iस्पर्श बंसल तथा अविका द्वारा अंग्रेज़ी विषय में, स्पर्श बंसल द्वारा केमिस्ट्री में तथा इतिहास विषय में हिमानी सोनी द्वारा 96 अंक प्राप्त किए गए I फिजिकल एजुकेशन विषय में उज्जवल राय द्वारा, आई.पी. विषय में दिव्यांश गोएल द्वारा तथा एप्लाइड मैथ्स में आयुष गुप्ता द्वारा 95 अंक प्राप्त किए गए Iबी एस टी विषय में आयुष गुप्ता द्वारा, राजनीति विज्ञान में हिमानी सोनी द्वारा तथा गणित विषय में प्रिंस कुमार द्वारा 94 अंक प्राप्त किए गए I एकाउंट्स विषय में पवन ने 93 अंक प्राप्त किए Iविद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन से पूरे विद्यालय में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है I श्री द्रोण गौशाला समिति (रजि. दनकौर) के सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों के बेहतरीन प्रदर्शन करने पर उन्हें बधाई दी




