स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम किए स्थापित
स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम किए स्थापित
“सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।”- ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

ग्रेटर नोएडा।स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का क्षण है कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। विद्यार्थियों की यह शानदार उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त करने की भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है।विद्यालय के मेधावी छात्रों ने अपने शानदार परिणामों से न केवल अपने अभिभावकों और शिक्षकों को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार का मान भी बढ़ाया है। इस वर्ष PCB स्ट्रीम के आयुष कुमार ने 98% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। उनकी यह उपलब्धि समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास का प्रेरणादायी उदाहरण है।उत्कृष्टता की इस गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाते हुए PCB स्ट्रीम के आलोक यादव ने 97.6% अंक प्राप्त कर अपनी असाधारण शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया, जबकि आर्यन सिकरवार ने 97.2% अंक अर्जित कर अपने लक्ष्य के प्रति अद्भुत निष्ठा और परिश्रम को सिद्ध किया। वहीं इनका उत्कृष्ट प्रदर्शन यह दर्शाता है कि समर्पण, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें भी अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा देगी। स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल परिवार अपने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस अभूतपूर्व सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देता है तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति और जीवन में नई ऊँचाइयों को छूने की मंगलकामना करता है।




