GautambudhnagarGreater noida news

मंडी श्यामनगर से अस्तौली दनकौर रेलवे फाटक तक बन रही आरसीसी सड़क और नाली के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप 

मंडी श्यामनगर से अस्तौली दनकौर रेलवे फाटक तक बन रही आरसीसी सड़क और नाली के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप 

ग्रेटर नोएडा।जेवर क्षेत्र के मंडी श्याम नगर से अस्तौली दनकौर रेलवे फाटक तक बन रही आरसीसी सड़क और नाली के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। यह विकास कार्य ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है।देवटा गांव निवासी सुनील ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।शिकायतकर्ता सुनील का आरोप है कि निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री प्राधिकरण द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतर रही है। उनका कहना है कि घटिया निर्माण के चलते इंफ्रास्ट्रक्चर कुछ ही महीनों में खराब हो सकता है।सुनील ने यह भी आरोप लगाया कि प्राधिकरण की स्वीकृत ड्राइंग के अनुसार दीवार से चार इंच आरसीसी लगाया जाना था, लेकिन कुछ लोगों के दबाव में निर्माण की ड्राइंग बदल दी गई। उनके बार-बार अनुरोध के बावजूद मानकों के अनुरूप कार्य नहीं कराया गया।शिकायतकर्ता के अनुसार, नाली का पानी लगातार उनकी दीवार के अंदर जा रहा है, जिससे दीवार गिरने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने इस मामले को सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति की अवहेलना बताया है।

Related Articles

Back to top button