GautambudhnagarGreater noida news

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के बी.एड. पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित विद्यालयों में चयन

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के बी.एड. पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित विद्यालयों में चयन

ग्रेटर नोएडा । शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के बी.एड. पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में ग्रेटर नोएडा के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों में चयन प्राप्त कर विभाग एवं विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विभाग द्वारा आयोजित शिक्षण-अभ्यास, माइक्रो टीचिंग, व्यक्तित्व विकास कार्यशालाओं तथा साक्षात्कार प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों को व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस वर्ष विभाग से शालिनी, सुरभि एवं हिमांशी का कैंब्रिज स्कूल, आंचल एवं एकता चौहान का आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, सौम्या करकेटा का दिल्ली वर्ल्ड स्कूल, डिंपल मिश्रा का ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, ओम तिवारी का सेंट जॉर्ज पब्लिक स्कूल, एवं सलोनी गुप्ता का कॉसमॉस पब्लिक स्कूल में चयन शिक्षक के पद पर हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं तथा विश्वविद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी एवं शिक्षक कर्तव्यों का उत्साहपूर्वक निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही विभागाध्यक्ष डॉ. श्रुति कंवर ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं विभाग की निरंतर शैक्षणिक गतिविधियों का परिणाम है। चयनित विद्यार्थियों ने विभागीय प्रशिक्षण को अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। यह उपलब्धि न केवल विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाती है, बल्कि भविष्य में अधिक से अधिक विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों का मार्ग भी प्रशस्त करती है।

Related Articles

Back to top button