GautambudhnagarGreater noida news

ओम पब्लिक स्कूल में मातृत्व दिवस का हुआ आयोजन

ओम पब्लिक स्कूल में मातृत्व दिवस का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा।ओम पब्लिक स्कूल में मातृत्व दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। बच्चों द्वारा मातृत्व दिवस को ध्यान में रखते हुए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम के दौरान माताओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पुरस्कार स्वरूप मां की फोटो फ्रेम प्राप्त की।इस आयोजन में विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण भाटी, डायरेक्टर संजू भाटी, प्रधानाचार्य अरविंद भास्कर,हरीश भाटी, एड. सतीश भाटी, तकनीकी टीम के नितिन भाटी, धवन भाटी एवं कशिश बसोया सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन संबोधन में प्रबंधक महोदय ने सभी उपस्थित माताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मातृत्व दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमें अपनी मां के प्रति सदैव प्रेम, सम्मान और आभार व्यक्त करना चाहिए, क्योंकि मां का स्वरूप ही भगवान का सच्चा प्रतिरूप होता है।

कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी आमंत्रित अतिथियों को लंच के लिए आमंत्रित किया गया।

Related Articles

Back to top button