GautambudhnagarGreater noida news

डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ गौतम बुद्ध नगर द्वारा नमहो माइंड्स के सहयोग से “दिल्ली एनसीआर डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026” का हुआ भव्य आयोजन 

डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ गौतम बुद्ध नगर द्वारा नमहो माइंड्स के सहयोग से “दिल्ली एनसीआर डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026” का हुआ भव्य आयोजन 

नोएडा। डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ गौतम बुद्ध नगर द्वारा नमहो माइंड्स के सहयोग से “दिल्ली एनसीआर डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026” का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग ढाई सौ से अधिक बच्चों ने भाग लिया। प्रतिभागी दिल्ली, द्वारका, शाहदरा, फरीदाबाद, गाज़ियाबाद, नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे, जिससे कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर सराहना मिली।

प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों और निर्णायकों का मन मोह लिया। ग्रेटर नोएडा की Rhythm Dance Academy के कई प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पुरस्कार अपने नाम किए।कार्यक्रम की विशेष आकर्षण “सुपर मॉम” कैटेगरी रही, जिसमें चार माताओं ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर विजेता स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।इस आयोजन को सफल बनाने में डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ गौतम बुद्ध नगर की ओर से अंजू पुंडीर ,कलिक माहिल ,दीपा रानी, महिमा सिंह एवं लविश पुंडीर का विशेष योगदान रहा। वहीं नमहो माइंड्स की ओर से निवेदिता रॉय एवं निशु का सहयोग सराहनीय रहा।

आयोजकों ने सभी निर्णायकों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का उनके सहयोग, उत्साह और विश्वास के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button