GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर नोएडा के गांव हबीबपुर मे गठित आरडब्ल्यूए टीम अध्यक्ष रणवीर चौधरी के नेतृत्व मे गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राधिकरण के ओएसडी से मिली 

ग्रेटर नोएडा के गांव हबीबपुर मे गठित आरडब्ल्यूए टीम अध्यक्ष रणवीर चौधरी के नेतृत्व मे गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राधिकरण के ओएसडी से मिली 

ग्रेटर नोएडा।शहर की भांति गांवो मे भी विकास कार्यों के सुचारु रूप से क्रियान्वित किये जाने को लेकर गठित आरडब्ल्यूए विकास कार्यों को लेकर सक्रिय नजर आ रही है,ग्रेटर नोएडा के गांव हबीबपुर मे गठित आरडब्ल्यूए टीम अध्यक्ष रणवीर चौधरी के नेतृत्व मे गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राधिकरण के ओएसडी रामनयन से मुलाकात की तथा गांव मे विकास कार्य कराये जाने को लेकर ग्रेटर नोएडा कार्यालय मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन.जी.रवि के नाम एक ज्ञापन दिया गया।आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रणवीर चौधरी ने बताया कि श्मशान घाट-बारात घर के उचित निर्माण सड़क नाली का निर्माण उचित साफ-सफाई आदि समस्याओं के निदान हेतु ज्ञापन दिया गया है प्राधिकरण ने जमीन लेते वक्त शहर की तर्ज पर विकास कराये जाने की बात कही थी लेकिन प्राधिकरण गांवो के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है जिससे गांव विकास से पूरी उपेक्षित है उन्होने प्राधिकरण से गांव मे समुचित विकास किये जाने की मांग की। इस दौरान लौकेश चंदीला, विनोद प्रधान, और देवेन्द्र चंदीला,मनीष शर्मा रमेश चंद्र सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button