रोज़गार विद अंकित की ट्यूशन टीम ने किया उत्तर प्रदेश बोर्ड के 12th कक्षा के डिस्ट्रिक्ट टॉपर्स का सम्मान।
रोज़गार विद अंकित की ट्यूशन टीम ने किया उत्तर प्रदेश बोर्ड के 12th कक्षा के डिस्ट्रिक्ट टॉपर्स का सम्मान।

ग्रेटर नोएडा ।रोज़गार विद अंकित द्वारा मंगलवार को नॉलेज पार्क-3,ग्रेटर नोएडा के आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में 12वीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे स्कोर से उत्तीर्ण बच्चों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया। इस सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के हर ज़िले का बच्चा अपने माता पिता अथवा किसी अभिभावक के साथ शामिल हुआ।
रोज़गार विद अंकित के संस्थापक अंकित भाटी ने सभी बच्चों और अभिभावकों का स्वागत किया।आरडब्ल्यूए ट्यूशन क्लासेज से ऑनलाइन पढ़ कर जिस बच्चे ने आरडब्ल्यूए के सभी बच्चों में टॉप किया उस बच्चे को टीवीएस की राइडर बाइक उपहार में दी और अपने डिस्ट्रिक्ट में टॉप करने वाले 12+ बच्चों टेबलेट दे कर सम्मानित किया। साथ ही 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले करीबन 60 बच्चों की फीस को वापिस दे कर उन्हें सम्मानित किया और सभी मौजूदा बच्चों को मैडल और टी-शर्ट दे कर बधाई देते हुए आरडब्ल्यूए ट्यूशन टीम पर भरोसा रखने के लिए धन्यवाद् किया। “रोज़गार विद अंकित” (RWA) एक ऑनलाइन शिक्षण संस्थान है जहाँ छात्रों को यूट्यूब और आरडब्ल्यूए की ऑफिशियल एप्लीकेशन पर ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से 10th, 12th बोर्ड, NEET/JEE, UGC NET और सरकारी नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इन कक्षाओं के माध्यम से करीबन 3 करोड़ बच्चे अपने घरों में निःशुल्क उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करते हैं।इस मौके पर अंकित भाटी और मौजूदा शिक्षकों ने बच्चों को करियर गाइडेंस देते हुए बताया कि वे भविष्य में किस किस फील्ड में नौकरी पा सकते हैं और यदि वे किसी सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं या और आगे पढ़ने के लिए नीट /जी/यूजीसी की तैयारी करना चाहते हैं तो आरडब्ल्यूए के यूट्यूब चैनल्स और ऑफिशियल एप्लीकेशन पर इन सब के कोर्सेस मौजूद हैं।
सम्मान समारोह में लगभग 76 ज़िलों के 1500 से अधिक बच्चों ने सम्मान प्राप्त किया।
इस मोके पर आरडब्ल्यूए की ट्यूशन टीम के समस्त टीचर्स एवं अन्य वरिष्ठ टीचर्स मौजूद रहे और उन्होंने बच्चों को बधाई दी।




