GautambudhnagarGreater noida news

जिला कांग्रेस द्वारा हुआ बाबा साहब अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि।

जिला कांग्रेस द्वारा हुआ बाबा साहब अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि।

ग्रेटर नोएडा जिला कांग्रेस कमेटी कैंप कार्यालय बिसरख पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्प सुमन अर्पित करश्रद्धांजलि अर्पित की गयी। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई जी के निधन पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की 136 वर्ष पूर्व एक ऐसे युग दृष्टा ने भारत की पावन भूमि पर जन्म लिया जिन्होंने आजादी के समय से पहले ही सामाजिक रूप से दशा व दिशाहीन भारतीय समाज के पुनरुत्थान के लिए जन जागरण करने का काम शुरू किया।वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता दुष्यंत नागर ने कहा कि जब संविधान सभा ने संविधान को गढ़ने व इसे अंतिम स्वरूप देने का काम उन्हें सौंपा तो उन्होंने एक ऐसे महान ग्रंथ व महान व्यवस्था की नींव रखीजिसकी रोशनी में सैकड़ो वर्षों तक भारतीय समाज और भारत भूमि लगातार सामाजिक, राजनीतिक, और आर्थिक न्याय को सामने रखकर इस देश की तरक्की में भागीदार बने रह सकते हैंजयंती कार्यक्रम में अपने उधर व्यक्त करते हुए कांग्रेस संगठन उपाध्यक्ष महासचिव निशा शर्मा ने कहा की बाबा साहब एक रोशनी की तरह हैं जिसमें हम सब के लिए कुछ ना कुछ सीख है।अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव धर्म सिंह जीनवाल ने कहा कि हजारों वर्षों में ऐसी महान आतमाएं जन्म लेती हैं जो दलित शषित वंचितों के हक और हुकुम की लड़ाई के लिए अपना जीवन समर्पित कर देती हैजिला कांग्रेस महासचिव रमा नैययर ने मोहसिना किदवई को याद करते हुए कहा कि किदवई ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी की विचारधारा तथा आम लोगों के जीवन को सुगम बनाने वाले मुद्दों को हल कराकर समर्पण के साथ जिया।जिला कांग्रेस महासचिव रमेश यादव ने कहा की भीमराव अंबेडकर इस देश के उन महान संतों में है जिन्होंने वर्षों पूर्व आगे के हजारों वर्षों तक कैसे देश और समाज को आगे बढ़ाना है ऐसी सोच रखी थी।बाबा साहब अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में दुष्यंत नागर, निशा शर्मा, हरेंद्र शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, श्रुति कुमारी,धर्म सिंह जीनवाल, बिन्नु नेताजी,रमा नैयर,रमेश यादव,देवेश चौधरी,विपिन त्यागी,सचिन शर्मा, सुबोध भट्ट,रमेश बाल्मीकि,धीरा, प्रिंस भाटी,गौरव वशिष्ट,युनुस,अरविंद रेक्सवाल,रमेश,नीरज शर्मा,सचिन भाटी आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button