GautambudhnagarGreater noida news

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने प्रीवेंटिव हेल्थ स्क्रीनिंग की सुविधा लोगों के घर-द्वार पहुंचाने के लिए शुरू की ‘सेहत एक्सप्रेस’ 

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने प्रीवेंटिव हेल्थ स्क्रीनिंग की सुविधा लोगों के घर-द्वार पहुंचाने के लिए शुरू की ‘सेहत एक्सप्रेस’ 

ग्रेटर नोएडा।फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा ने कम्युनिटी आउटरीच पहल के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य एवं बचाव देखभाल संबंधी अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए,सेहत एक्सप्रेस लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके माध्यम से, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 145, 148 तथा 150 और यमुना एक्सप्रेसव के बाशिन्दों की दहलीज़/द्वार तक जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। सेहत एक्सप्रेस को अजय कुमार, आईपीएस, डीआईजी, गौतम बुद्ध नगर तथा सिद्धार्थ निगम, फेसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों की मेटाबोलिक हेल्थ के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा गैर-संक्रामक रोगों (एनसीडी) का दबाव कम करने पर जोर दिया जाएगा।रोगों से बचाव संबंधी स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंच के भीतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई सेहत एक्सप्रेस मेटाबोलिक सिंड्रोम संबंधी मुफ्त स्क्रीनिंग करेगी और इसके तहत् स्वास्थ्य संबंधी छह प्रमुख मानकों – बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), वेस्ट-हिप रेशियो, मिड-आर्म सरकम्फ्रेंस, मसल स्ट्रेंथ, ब्लड प्रेशर, तथा रैंडम ब्लड शूगर (आरबीएस) पर मूल्यांकन किया जाएगा। इन मूल्यांकनों के आधार पर, लोगों को लो, मॉडरेट तथा हाइ-रिस्क समूहों में बांटा जाएगा, ताकि वे अपने स्वास्थ्य के बारे में समय पर उचित कार्रवाई कर सकें। सेहत एक्सप्रेस नियमित रूप से प्रत्येक शनिवार और रविवार को सवेरे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दौरा करेगी, जिससे समुदाय के लोगों को लगातार और सुगमता के साथ स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ मिल सके। अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट आसपास के इलाकों के बाशिन्दों के साथ बातचीत तक उनके स्वास्थ्य संबंधी सरोकारों को समझने का प्रयास करेंगे ताकि उन्हें एक्सपर्ट मेडिकल सलाह दी जा सके। स्क्रीनिंग के अलावा, इन लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच, कूपन, मुफ्त डॉक्टरी परामर्श, डायटीशियन परामर्श तथा स्पेशल कपल हेल्थ चेक-अप पैकेज जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी जिसके चलते परिवारों को अपनी सेहत को लेकर अधिक सतर्कता बरतने का मौका मिलेगा। लॉन्च के बारे में, अजय कुमार, आईपीएस, डीआईजी, गौतम बुद्ध नगर ने कहा, “सामुदायिक स्तर पर लोगों के लिए सुगम और बचाव की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना किसी भी समाज को अधिक सेहतमंद और सुदृढ़ बनाने के लिए जरूरी है। सेहत एक्सप्रेस इस लिहाज से एक सराहनीय पहल है जो ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के बाशिन्दों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उनके द्वार तक पहुंचाएगी, ताकि समय पर रोगों का पता लगाकर उनका तत्काल उपचार किया जा सके। इस प्रकार के प्रयास न केवल मेटाबोलिक रोगों की बढ़ती समस्याओं को कम करने में सहायक होंगे बल्कि लोगों को अपनी सेहत के बारे में अधिक जागरूक बनने और जिम्मेदारी लेने के लिए भी प्रेरित करेंगे। मैं सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले इस प्रयास के लिए फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा की सराहना करता हूं।”

डॉ दिनेश कुमार, डायरेक्टर – इंटरपनल मेडिसिन, फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा ने कहा, “गैर संक्रामक रोगों के बढ़ते दबाव के बावजूद, इनमें से कई ऐसे होते हैं जिनका प्रबंधन शीघ्र निदान, नियमित स्क्रीनिंग और लाइफस्टाइल में निरंतर सुधार लाकर कारगर तरीके से किया जा सकता है। प्रीवेंटिव हेल्थकेयर और शीघ्र निदान आज के भागते-दौड़ते लाइफस्टाइल के मद्देनज़र पहले से भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो चुके हैं। स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों की समय से पहचान कर रोगों का बोझ कम किया जा सकता है, उपचार के नतीजों में भी सुधार लाया जा सकता है और जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। इस प्रकार की पहल लोगों को अपनी हेल्थ के बारे में अधिक सजग और सतर्क बनाने में भी सहायक होती हैं।”

डॉ प्रमिला रमणीस बैठा, डायरेक्टर – इंटरनल मेडिसिन, फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा ने कहा, “मेटाबोलिक सिंड्रोम वास्तव में, मधुमेह, हृदय रोगों और स्ट्रोक जैसी गंभीर कंडीशंस की ओर पहले से इशारा करने वाले होते हैं, और यही वजह है कि शुरुआत में ही स्क्रीनिंग तथा लाइफस्टाइल संबंधी हस्तक्षेप महत्वपूर्ण होते हैं। सेहत एक्सप्रेस के माध्यम से, हम न केवल आरंभिक चरण में ही रिस्क फैक्टर की पहचान कर सकेंगे बल्कि लोगों का बचाव के सही उपायों के बारे में भी मार्गदर्शन कर सकते हैं, जिसमें पोषण, शारीरिक सक्रियता और नियमित मॉनीटरिंग शामिल है। हमारा उद्देश्य लोगों को सही जानकारी तथा सहायता प्रदान करते हुए उन्हें सशक्त बनाना है तथा दीर्घकालिक जटिलताओं से बचने के लिए उन्हें समय पर अपने स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने लिए प्रेरित करना है।”सिद्धार्थ निगम, फेसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा ने कहा, “हमारी कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत्, शुरू की गई सेहत एक्सप्रेस समुदायों के लिए स्तरीय मेडिकल मार्गदर्शन और सेवाएं प्रदान करते हुए प्रीवेंटिव हेल्थकेयर की एक समृद्ध संस्कृति तैयार करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाती है। यह पहल हेल्थ कैंप से कहीं आगे जाकर लोगों को अपनी सेहत की जिम्मेदारी अपने हाथों में लेकर लोगों को सशक्त बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। इसके माध्यम से विशेषज्ञों के परामर्श और मुफ्त स्क्रीनिंग को लोगों के घरों के नजदीक पहुंचाया जा रहा है, हमारा उद्देश्य इस पूरे क्षेत्र में उनकी आदतों में सार्थक बदलाव के साथ-साथ उनके लिए दीर्घकालिक स्वास्थ्य परिणामों में सुधार करना है।”

Related Articles

Back to top button