GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विकास कार्यों का विधायक तेजपाल नागर द्वारा किया स्थलीय निरीक्षण

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विकास कार्यों का विधायक तेजपाल नागर द्वारा किया स्थलीय निरीक्षण

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विकास कार्यों का विधायक तेजपाल नागर द्वारा निरीक्षण विधायक तेजपाल नागर ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में चल रहे महत्वपूर्ण विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। चार मूर्ति चौराहे पर लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अंडरपास का निरीक्षण करते हुए विधायक ने इसे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए प्रस्तावित आधुनिक श्मशान घाट के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। 60 मीटर रोड के चौड़ीकरण कार्य तथा चार मूर्ति से तिगरी तक मुख्य मार्ग के विस्तार का भी निरीक्षण किया गया। यह परियोजना क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और आवागमन को सुचारु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से प्रभात शंकर(सीनियर मैनेजर), विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव , मंडल अध्यक्ष लोकेश त्यागी , पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान , आशीष दूबे एवं कमल जैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाएगा।उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरे किए जाएं।ग्रेटर नोएडा वेस्ट तेजी से आधुनिक और विकसित क्षेत्र के रूप में उभर रहा है, और इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से यहां के निवासियों को बेहतर यातायात एवं आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी।

Related Articles

Back to top button