एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा एजुकेटर्स कॉन्क्लेव का हुआ भव्य आयोजन
एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा एजुकेटर्स कॉन्क्लेव का हुआ भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा। एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा 4 अप्रैल 2026 को शेवरॉन, नोएडा में देशभर से जुड़े अपने सहयोगियों (Associates) को सम्मानित करने हेतु एक भव्य एजुकेटर्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। यह आयोजन एक शानदार एवं यादगार संध्या के रूप में संपन्न हुआ, जिसमें ग्रैंड डिनर के साथ कॉकटेल पार्टी का भी विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी सहयोगियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आकर्षक उपहारों से सम्मानित किया गया। सत्र 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ सहयोगी (बेस्ट एसोसिएट ) का सम्मान हिमांशु अग्रवाल को प्रदान किया गया, जिन्हें 1 लाख 11 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।संस्थान के चेयरमैन एच. एस. बंसल ने सभी सहयोगियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में एचआईएमटी के साथ और अधिक सुदृढ़ सहयोग की कामना की।ग्रुप डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार ने भी सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके निरंतर सहयोग और समर्पण की सराहना की। इस भव्य समारोह में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. विक्रांत चौधरी, डायरेक्टर मैनेजमेंट स्टडीज प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर कविता चौधरी तथा विकास नेहरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह आयोजन एचआईएमटी परिवार और उसके सहयोगियों के बीच मजबूत संबंधों और साझा विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।




