GautambudhnagarGreater noida news

सूरजपुर प्राचीनकालीन ऐतिहासिक बाराही मेला-.2026 की तैयारियां जोरो पर,मारूति सर्कस, काला जादू, खेल तमाशों और खान पान की दुकानें लगनी शुरू 

सूरजपुर प्राचीनकालीन ऐतिहासिक बाराही मेला-.2026 की तैयारियां जोरो पर,मारूति सर्कस, काला जादू, खेल तमाशों और खान पान की दुकानें लगनी शुरू 

ग्रेटर नोएडा । सूरजपुर में सैकडों वर्षो से ऐतिहासिक गौरवपूर्ण परंपरागत अपनी भारतीय सभ्यता एंव संस्कृति को सजोए हुए ऐतिहासिक बाराही मेला-2026, नई उमंग के साथ ग्रामीण परिवेश में तैयार है। इस बार 01 अप्रैल-2026 से लेकर 13 अप्रैल-2026 तक प्राचीनकालीन ऐतिहासिक बाराही मेला-2026 आयोजित किया जा रहा है। ऐतिहासिक बाराही मेला-2026 की तैयारियों की कडी में प्रांगण में खेल तमाशें, झूले,सर्कस, काला जादू और मीना बाजार की दुकानें और खानपान के लिए भी दुकानें लगनी शुरू हो गई हैंं। शिव मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मपाल भाटी प्रधान ने बताया कि इस वर्ष. प्राचीनकालीन बाराही मेला.-2026, कल 01 अप्रैल.-2026 से लेकर 13 अप्रैल-2026 तक आयोजित किया जाएगा। ग्रामीण जन जीवन पर आधरित दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे सबसे बडी खाट यानी चारपाई, हुक्का, पीढा, रई, आटा चक्की हाथ वाली, बैलगाडी आदि यहां की चौपाल पर खासा आकर्षण का केंद्र होंगी। इसके अलावा लोक गायन के कला रूप में रागनी और राजस्थानी लोक कला, गीत संगीत और नृत्य भी प्रस्तुति होगी। शिव मंदिर सेवा समिति के महासचिव ओमवीर बैंसला ने बताया कि ऐतिहासिक बाराही मेले के अंतिम दिन 13 अप्रैल 2026 को दोपहर 2.30 बजे से 101 रूपये से लेकर 1051000/- रूपये तक के दंगल में दूर दूर से आकर पहलवान अपनी मल्ल कला का प्रदर्शन करेंगे। इस दंगल के प्रायोजक मोहन बाबा ट्रस्ट दिल्ली- जिसमें सतवीर भाटी, राजवीर भगतजी, धर्मवीर भाटी, धर्मपाल भाटी, सुखवीर भाटी होंगे। शिव मंदिर सेवा समिति के कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल ने बताया कि मेले में खानपान व अन्य सामान के लिए भी लगभग 200 स्टाल लगाए गए है। जहां से महिलाएं भी अपनी जरूरत के सामान की खरीद्दारी कर सकती हैं। शिव मंदिर मेला बाराही मेला समिति के मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने बताया कि बाराही मेला.-2026, कल दिन बुद्धवार,01 अप्रैल-2026 को सांय 4.30 बजे मेला अध्यक्ष चौ0 धर्मपाल भाटी प्रधान ध्वाजारोहण कर मेला का शुभारंभ करेंगे। सांय 5 बजे आरती, दीप प्रज्वलन और फिर विशाल भजन संध्या धर्मवीर भाटी एंड पार्टी सूरजपुर के सह कलाकारों में ओमवीर नागर, भूले भगतजी, शीशपाल, मनोज धमेंद्र,डा0 हरवीर शर्मा और राजवीर शर्मा एंड पार्टी सूरजपुर के सह कलाकारों में नरेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, प्रेम पंडित के द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।इस मौके पर शिव मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मपाल भाटी प्रधान, महासचिव ओमवीर बैंसला, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल, मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा और बिजेंद्र ठेकेदार, जगदीश भाटी एडवोकेट, विनोद कौंडली, सुनील देवधर, अनिल भाटी, पवन जिंदल आदि पदाधिकारीगण और कार्यकर्तागण मेले की तैयारियों की व्यवस्था में जुटे रहे

Related Articles

Back to top button