प्रशांत कुमार तिवारी ने कविता श्रेणी में प्राप्त किया तृतीय स्थान
प्रशांत कुमार तिवारी ने कविता श्रेणी में प्राप्त किया तृतीय स्थान

ग्रेटर नोएडा ।प्रशांत कुमार तिवारी, एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षक एवं पब्लिक हेल्थ क्लब के कोऑर्डिनेटर, ने एक ओपन माइक इवेंट में कविता श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त किया।यह कार्यक्रम वॉइस ऑफ डायरी द्वारा आयोजित किया गया, जो ब्लू स्टार पब्लिकेशन्स की एक इकाई है। यह एक गवर्नमेंट रजिस्टर्ड एवं आईएसओ सर्टिफाइड संस्था है। कार्यक्रम का आयोजन डीसेंट स्टूडियो (सेक्टर 122, नोएडा) में किया गया। इस कार्यक्रम में कविता, शायरी, ग़ज़ल, सिंगिंग, स्टैंड-अप कॉमेडी, रैप आदि विभिन्न श्रेणियाँ शामिल थीं। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति और रचनात्मक अभिव्यक्ति ने उन्हें प्रतिभागियों के बीच विशेष पहचान दिलाई और संस्थान को गौरवान्वित किया। वे महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा अन्य समसामयिक सामाजिक मुद्दों पर कविताएँ लिखने के लिए जाने जाते हैं। यह उल्लेखनीय है कि उनकी कविताएँ पहले भी श्रेष्ठ रचनाओं में चयनित होकर प्रकाशित हो चुकी हैं और व्यापक रूप से सराही गई हैं, जो साहित्य के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान को दर्शाती हैं।




