राष्ट्रीय लोकदल के एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले कार्यक्रम इंडिया स्किल नेशनल कॉम्पीटिशन 2025-26 की तैयारियों को लेकर बैठक हुई आयोजित
राष्ट्रीय लोकदल के एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले कार्यक्रम इंडिया स्किल नेशनल कॉम्पीटिशन 2025-26 की तैयारियों को लेकर बैठक हुई आयोजित

ग्रेटर नोएडा ।राष्ट्रीय लोक दल जिला कार्यालय पर 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम इंडिया स्किल नेशनल कॉम्पीटिशन 2025-26 के संदर्भ में क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में राष्ट्रीय लोक दल के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाया जाए।इस अवसर पर जानकारी दी गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौधरी जयंत सिंह कौशल विकास मंत्री (भारत सरकार) जो युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक जी ने कहा कि यह पूरे गौतम बुद्ध नगर के लिए गर्व का विषय है कि भारत सरकार द्वारा इतना बड़ा आयोजन यहां किया जा रहा है। बैठक में प्रमुख रूप से प्रसन्न चौधरी (विधायक, शामली), अजीत दोला जी प्रदेश उपाध्यक्ष एड. इंदरवीर भाटी (मेरठ मंडल अध्यक्ष), जनार्दन भाटी (जिला अध्यक्ष), निशांत भाटी (युवा जिला अध्यक्ष), श्मनवीर भाटी, अनीता चौधरी, हरिओम भाटी, मनोज चौधरी, हरवीर मास्टर, रामवीर भाटी, सुबोध ठाकुर, सतीश चंदेल, कुलदीप भाटी सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




