GautambudhnagarGreater noida news

दादरी विधानसभा – ग्राम खुर्सेदपुर में सड़क निर्माण कार्य का विधायक तेजपाल नागर ने किया लोकार्पण

दादरी विधानसभा – ग्राम खुर्सेदपुर में सड़क निर्माण कार्य का विधायक तेजपाल नागर ने किया लोकार्पण

ग्रेटर नोएडा ।दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खुर्सेदपुर में आज बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक तेजपाल सिंह नागर के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण विकास परियोजना की कुल लागत ₹1 करोड़ से अधिक है, जो क्षेत्र के नागरिकों के लिए बेहतर आवागमन और सुविधा सुनिश्चित करेगी।इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में दादरी विधानसभा में निरंतर विकास कार्यों को गति दी जा रही है। यह सड़क न केवल गांव की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेगी, बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाएगी।कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से प्रदीप लाला, धर्मेंद्र चौधरी, रोबिन, एच.के. शर्मा एवं विशाल नागर सहित अन्य लोग सम्मिलित हुए।ग्रामवासियों ने इस विकास कार्य के लिए प्रदेश सरकार एवं विधायक तेजपाल सिंह नागर का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की।

Related Articles

Back to top button