GautambudhnagarGreater noida news

आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा छात्रों के लिए औद्योगिक भ्रमण का हुआ आयोजन

आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा छात्रों के लिए औद्योगिक भ्रमण का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा ।आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा छात्रों के लिए एक औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह भ्रमण अस्सोमैक मशीन लिमिटेड, छपरोला, जी.बी. नगर में किया गया।अस्सोमैक मशीन लिमिटेड पिछले पाँच दशकों से वायर उद्योग की सेवा कर रहा है और वायर मशीनरी निर्माण के क्षेत्र में भारत का अग्रणी नाम है। कंपनी उच्च गुणवत्ता वाली वायर ड्रॉइंग मशीनें और अन्य उपकरण घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध कराती है।सुबह लगभग 10:15 बजे छात्र अस्सोमैक पहुँचे, जहाँ उनका स्वागत निदेशक निर्मल सिंह, तकनीकी सेवा प्रबंधक के.जे. झा और बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर आनंद पामानी ने किया। झा और पामानी ने कंपनी के उत्पादों और कार्यप्रणाली पर प्रस्तुति दी। इसके बाद छात्रों ने संयंत्र का भ्रमण किया और विभिन्न मशीनों जैसे वर्टिकल मिलिंग मशीन, ड्रिलिंग, बोरिंग, टर्निंग, सुपर-फिनिशिंग, वेल्डिंग, कास्टिंग, हीट ट्रीटमेंट आदि की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से देखा। छात्रों ने 3-डी CAD-CAM सिस्टम, परीक्षण सुविधाओं और कंपनी के गुणवत्ता मानकों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. संजय यादव ने भविष्य में ऐसे औद्योगिक भ्रमणों की आवश्यकता और महत्व पर बल दिया। भ्रमण का सफल संचालन डॉ. हर्ष गुप्ता ने किया। डॉ. अजीत सिंह राजपूत, प्रशांत तिवारी और योगेंद्र सरस्वत भी छात्रों के साथ उपस्थित रहे। इस औद्योगिक भ्रमण में बी.टेक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के कुल 19 छात्रों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button