GautambudhnagarGreater noida news

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 28 मार्च 2026 को प्रस्तावित उद्घाटन समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने जनसम्पर्क कर क्षेत्रवासियों को किया संबोधित।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 28 मार्च 2026 को प्रस्तावित उद्घाटन समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने जनसम्पर्क कर क्षेत्रवासियों को किया संबोधित।

ग्रेटर नोएडा / सिकंदराबाद | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 28 मार्च 2026 को प्रस्तावित उद्घाटन समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में सिकंदराबाद व ग्राम दुजाना में क्षेत्र में जनप्रतिनिधियो द्वारा क्षेत्रवासियों को संबोधित कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई और अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की गई। ग्रेटर नोएडा के ग्राम दुजाना में व सिकंदराबाद मे जनसम्पर्क कर सभा को संबोधित किया। सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। इससे न केवल क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे, बल्कि व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह एयरपोर्ट देश के सबसे आधुनिक और बड़े हवाई अड्डों में से एक होगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र की पहचान मजबूत होगी ।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें। साथ ही प्रशासन द्वारा सुरक्षा,यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश भी साझा किए गए। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि जनसभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है और पार्किंग स्थलों की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके अलावा चिकित्सा सुविधाएं और आपात सेवाएं भी कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध रहेंगी। नगर पंचायत ककोड के पूर्व चेयरमैन कुँवर रिज़वान ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा और सिकंदराबाद सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

Related Articles

Back to top button