GautambudhnagarGreater noida news

आईईए चुनाव 2026-27: अध्यक्ष पद पर होगा मुकाबला, महासचिव व कोषाध्यक्ष निर्विरोध हुए चयनित

आईईए चुनाव 2026-27: अध्यक्ष पद पर होगा मुकाबला, महासचिव व कोषाध्यक्ष निर्विरोध हुए चयनित

ग्रेटर नोएडा । इंडस्ट्रियल एंट्रेपरेणुर्स एसोसिएशन के वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए 27 मार्च 2026 को अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के पदों पर चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इस वर्ष के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन प्राप्त हुए हैं, जबकि महासचिव और कोषाध्यक्ष के पद के लिए केवल एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए संजीव शर्मा एव विशाल गोयल दो नामांकनों के कारण, अध्यक्ष पद के लिए सभी सदस्य आगामी चुनाव में मतदान करेंगे, जिससे एक नए अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। महासचिव पद के लिए अभिषेक जैन को एकमात्र नामांकन होने के कारण अभिषेक जैन को महासचिव पद पर निर्विरोध रूप से नियुक्त किया गया है, क्योंकि इस पद के लिए केवल एक ही नामांकन प्राप्त हुआ है। कोषाध्यक्ष पद के लिए भी अंकित गोयल (एकमात्र नामांकन) को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध रूप से नियुक्त किया गया है, क्योंकि इस पद के लिए भी केवल एक ही नामांकन प्राप्त हुआ है।चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए एक चुनाव समिति का गठन किया गया है, इस समिति की अध्यक्षता मनोज सिंघल कर रहे है और उनके साथ अन्य सदस्य के रूप में गुरदीप सिंह तूली, अनिल शुक्ला, विवेक चौहान और सुर्यकांत तोमर शामिल हैं। सभी वैध सदस्य चुनाव में अध्यक्ष के पद के लिए मतदान करेंगे, जबकि महासचिव और कोषाध्यक्ष के पदों के लिए चुनाव की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि दोनों पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ। चुनाव समिति के अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से चुनाव में भाग लेकर इस चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button