मां काली की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई,सुरक्षा के किए कड़े प्रबंध
मां काली की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई,सुरक्षा के किए कड़े प्रबंध

बिलासपुर।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली की भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ दनकोर कोतवाली के एसएचओ मुनेन्द्र सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।शोभायात्रा के आयोजक विपिन चौहान (एडवोकेट) ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर बिलासपुर चौकी इंचार्ज अनूप दीक्षित, डिपार्टमेंट अध्यक्ष प्रदीप गोयल, गौरव शर्मा, नसीर सलमानी, अरशद खान, सभासद कन्हैया लाल, नंद गोपाल वर्मा, हरेंद्र शर्मा, बिट्टू अग्रवाल, टिटू चौहान, महेंद्र चौहान, विश्वी चौहान, सुखवीर भगत जी, विरेंद्र (बिरू), लक्ष्मण, मोहित योगी, नितिन मावी सहित कस्बे के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




