अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा समाज उत्थान हेतु बरसात गांव में भव्य जन-संगोष्ठी एवं स्वागत समारोह का हुआ आयोजन
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा समाज उत्थान हेतु बरसात गांव में भव्य जन-संगोष्ठी एवं स्वागत समारोह का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा | गाँव बरसात में चौधरी जगवीर नागर के आवास पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा समाज उत्थान हेतु एक भव्य जन-संगोष्ठी एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी, के.पी. सिंह कसाना, जयप्रकाश विकल, राष्ट्रीय सचिव धीरेंद्र वर्मा, रामकेश चपराना, पंकज रोशा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुनील भाटी, गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष अशोक भाटी, नमित भाटी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों द्वारा महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का डीजे, ढोल-नगाड़ों एवं घोड़े के नृत्य के साथ भव्य पदयात्रा निकालकर स्वागत किया गया। सभी अतिथियों का सम्मान की पगड़ी, बांधकर पुष्पमाला एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश प्रधान ने की तथा संचालन जितेंद्र नागर द्वारा किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने कहा कि भारत की आजादी में गुर्जर महापुरुषों का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने बताया कि गुर्जर प्रतिहार वंश के शासनकाल में मुगलों को देश में प्रवेश करने से रोका गया था।वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि गुर्जर समाज वीर क्षत्रिय रहा है, जिसने मुगलों और अंग्रेजों से संघर्ष किया, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ गया। अब समय आ गया है कि समाज शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़े और महासभा घर-घर शिक्षा की ज्योति जलाने का कार्य करेगी।जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि आज देश में मातृशक्ति तेजी से आगे बढ़ रही है। समाज को विवाह एवं दहेज जैसी कुरीतियों पर चिंतन करना चाहिए और फिजूल खर्ची पर रोक लगानी चाहिए।कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजनीतिक क्षेत्र में समाज की भागीदारी बढ़ाने, युवाओं को संगठित करने एवं जन-जागरण अभियान को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही महासभा द्वारा लाइब्रेरी एवं छात्रावास निर्माण का संकल्प भी लिया गया।इस अवसर पर मनवीर नागर, जगबीर दौला, सुभाष भाटी, जलकेश बाबूजी, चरणसिंह भाटी, विपिन प्रधान, सिंहराज गुर्जर, संजय फौजी, मुकेश नागर, रघुवर प्रधान, भूपसिंह पहलवान, राजेश दरोगा, नरेंद्र मैनेजर, शशांक भाटी, योगेश भाटी, आनंद भाटी, अरुण नागर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।




