GautambudhnagarGreater noida news

बरसात के ग्रेटर हाइट्स स्कूल में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों के स्वागत समारोह का हुआ आयोजन

बरसात के ग्रेटर हाइट्स स्कूल में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों के स्वागत समारोह का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा।बरसात गाँव के ग्रेटर हाइट्स स्कूल में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों के सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी, के पी कसाना,जयप्रकाश विकल, रामकेश चपराना, पंकज रौसा,धीरेंद्र वर्मा, अशोक भाटी,नमित भाटी,अरुण नागर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।सभी अतिथियों का पुष्प माला, पुष्प गुच्छ एवं शील्ड देकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षित समाज द्वारा महासभा के पदाधिकारियों का इस प्रकार सम्मान किया जाना गर्व का विषय है। उन्होंने इसे शिक्षा के क्षेत्र में महासभा का एक महत्वपूर्ण और पहला कदम बताया। उन्होंने कहा कि बिना संघर्ष के किसी भी समाज की तरक्की अधूरी है तथा युवाओं को शिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज, महाराजा कनिष्क, सम्राट अशोक एवं शिवाजी बैसला जैसे महान व्यक्तित्वों के संघर्षों का उल्लेख करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी ने स्वागत को महासभा के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह कदम समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा।इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन योगेश भाटी,प्रिंसिपल राधा शर्मा,मैनेजर अरुण भाटी सहित सभी शिक्षक व स्टाफ़ ने महासभा के पदाधिकारियों का स्वागत किया

Related Articles

Back to top button