GautambudhnagarGreater noida news

शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ डेंटल साइंस मे तीन दिवसीय फेस्ट स्माइल सागा ईविन्स 7.0 का हुआ शुभारंभ

शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ डेंटल साइंस मे तीन दिवसीय फेस्ट स्माइल सागा ईविन्स 7.0 का हुआ शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा ।नॉलेज पार्क स्थित शारदा स्कूल ऑफ़ डेंटल साइंस में स्माइल सागा ईविन्स 7.0 तीन दिवसीय का गुरुवार को शुभारंभ हुआ इसमें विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन होगा इस दौरान डीजे नाइट के साथ स्टैंडप कॉमेडियन कोस्तुब अग्रवाल अपनी प्रस्तुति देंगे। फेस्ट का मुख्य कारण छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी शामिल करना चाहिए। इससे बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।विश्वविद्यालय के डायरेक्टर पीआर डॉ अजीत कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय फेस्ट में 20 से अधिक कार्यक्रम जैसे फैशन शो, मोनोलॉग, स्टैंड-अप कॉमेडी प्रदर्शन, रैप वॉर, ओपन-माइक शो जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा l और इस कार्यक्रम का आयोजन स्कूल ऑफ़ डेंटल साइंस के डीन डॉ. हेमंत साहनी और छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ.प्रमोद कुमार की देखरेख में किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button