बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे ग्रेटर नोएडा
बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा : वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक जागरण के नोएडा व ग्रेटर नोएडा ब्यूरो चीफ और ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र चंदेल वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र चंदेल के बेटे कर्ण चंदेल का लगन सगाई समारोह मंगलवार की रात सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रदेश व देश के दिग्गज नेता और अधिकारी व समाजसेवियों समेत अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्ण चंदेल को अपना आशीर्वाद देते हुए सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। साथ ही राज्य सभा सदस्य सुरेंद्र नागर, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नगर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बाथम, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्र अध्यक्ष तेजा गुर्जर , भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा और महानगर अध्यक्ष महेश चौहान भी शामिल हुए। ज्ञात हो कि धर्मेंद्र चंदेल बीते दशकों से पत्रकारिता क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाये हुए हैं। अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को दिशा और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध करा रहे हैं।




