GautambudhnagarGreater noida news

जिला कारागार, लुक्सर में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित

जिला कारागार, लुक्सर में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित

ग्रेटर नोएडा।रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा जिला कारागार, लुक्सर में एक नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस सेवा प्रोजेक्ट में कुल 245 लाभार्थियों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 200 लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए तथा आवश्यकता अनुसार आवश्यक दवाइयाँ भी वितरित की गईं।इस आयोजन में जिला कारागार प्रशासन की ओर से संजय सिंह जी एवं एस.एस. गौतम का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसके लिए क्लब उनकी हृदय से सराहना करता है।क्लब की ओर से इस सेवा कार्य में रो० सरदार मनजीत सिंह, रो० विनोद कसाना, रो० ऋषि के अग्रवाल, रो० एम.पी. सिंह, रो० संजय गर्ग, रो० रंजीत सिंह एवं रो० अंकुर गर्ग की सक्रिय उपस्थिति एवं सहभागिता रही।रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा का यह प्रयास समाज के प्रति उसकी सेवा, संवेदनशीलता और मानवीय दायित्व को दर्शाता है।क्लब भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहयोग पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button