GautambudhnagarGreater noida news

मीना मंच 2026 के अंतर्गत जनपद स्तरीय बाल उत्सव हुआ संपन्न

मीना मंच 2026 के अंतर्गत जनपद स्तरीय बाल उत्सव हुआ संपन्न

गौतम बुद्ध नगर। मीना मंच 2026 के अंतर्गत जनपद स्तरीय बाल उत्सव का सफल आयोजन दिनांक 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को उच्च प्राथमिक विद्यालय इटहरा, ब्लॉक बिसरख में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार की अध्यक्षता एवं जिला बालिका शिक्षक समन्वयक विनय प्रकाश सिंह की मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ एवं सुगमकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ.शिवाकांत द्विवेदी , ग्रेटर नोएडा कर कमल द्वारा हुआ।डॉ. आरती शर्मा, निदेशक, प्रज्ञा आईएएस अकैडमी, ग्रेटर नोएडा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अरविंद पाठक मौजूद रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं एवं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता तथा सामाजिक जागरूकता का विकास करना था। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, मेरे बदलाव की कहानी एवं पोस्टर मेकिंग की प्रतिस्पर्धा रखी गई थी। 60 बच्चों में से 10 बच्चों का चयन उत्कृष्ट प्रदर्शन के अंतर्गत किया गया। मेरे बदलाव की कहानी के विजेता रहे ,गोपी कक्षा 8 पीएम श्री कानीगठी जेवर,रितु कक्षा 8 कंपोजिट विद्यालय वाजिदपुर बिसरख,अक्शा कक्षा 8 जूनियर हाई स्कूल शादीपुर हिडौली, दादरी, प्रिया कक्षा 6 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चीती दनकौर, अंकित कक्षा 8 कंपोजिट विद्यालय परथला खंजरपुर,कॉमिक बुक निर्माण निर्माण में विजेता रहे संध्या कक्षा 8, कंपोजिट विद्यालय छातंगा खुर्द जेवर, विजय लक्ष्‌मी कक्षा 8 कंपोजिट विद्यालय घोड़ी बछेड़ा दादरी,गौरी कक्षा 7,उच्च प्र० वि० लड्पुरा दसकौर, अवनी कक्षा 8 उच्च प्राथमिक विद्यालय परथला खंजरपुर, नीति, कक्षा 8 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय दनकौर।आरती नोएडा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत जिला नोडल एवं मास्टर ट्रेनर को सम्मानित किया गया जिनमे आरती कुलश्रेष्ठ बालिका शिक्षा जिला नोडल, ज्योतिर्मय पांडेय ब्लॉक दनकौर, महेश शर्मा ब्लॉक दादरी, ममता शर्मा ब्लॉक दादरी, अर्चना पांडेय ब्लॉक बिसरख, अनामिका शर्मा ब्लॉक जेवर रहीं

Related Articles

Back to top button